रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार आयोजित कर जमीन सम्बन्धित मामले का किया निष्पादन
जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी आई०ए०एस० के द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि-विवाद एवं उसके कारण उत्पन्न विधि-व्यवस्था की समस्या के निराकरण हेतु, वैठक आयोजित हुई। वैठक में जिलापदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को निदेश दिया कि सभी भू-विवाद को ससमय निष्पादित करें।दाखिल खारिज एवं ऑनलाइन हेतु प्राप्त आवेदनों को ससमय निष्पादित करें।अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी को निदेश दिया गया कि प्रत्येक शनिवार को भू-विवाद को सुलझाने हेतु वैठक अवश्य करें।जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि सभी निष्पादित आवेदनों को भू-समाधान पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें।कोई भी कर्मी/राजस्व कर्मी यदि गलत कर रहे हों या कार्य में बाधा डाल रहे हों तो उस पर कार्रवाई करें।सभी थानाप्रभारी व अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े ।बैठक के अंत में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के विधि-व्यवस्था के संबंध में विशेष चर्चा की गई एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कई आवश्यक निर्देश दिए गये |