माइक्रोफाइनेंस कर्मी से लूटपाट मामले में शामिल आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

माइक्रोफाइनेंस कर्मी से लूटपाट मामले में शामिल आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सौर बाजार थाना पुलिस लूटपाट मामले में शामिल आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा व्यवहार न्यायालय परिसर से बाहर घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र प्रेम राज उर्फ संटी के विरुद्ध सौर बाजार थाना में कांड संख्यां 19/24 धारा 395/397 के प्राथमिकी दर्ज था।मंगलवार को गुप्त सूचना मिली की अभियुक्त सहरसा व्यवहार न्यायालय के बाहर घूम रहा है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल पर पहुंच कर धर दबोचा गया जिसके निशानदेही एवम बयान पर एक और अप्राथमीकी अभियुक्त मधुरा गांव निवासी भुवनेश्वरी यादव के पुत्र मुन्ना कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त एक हीरो स्प्लेंडर बाईक भी जब्त किया गया है। बताया गया है की प्रेम राज उर्फ संटी यादव अररिया बैंक लूट कांड में भी सह अभियुक्त है। दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।