लोक समिति , छात्र - युवा संघर्ष वाहिनी और मजदूर - किसान समिति के संयुक्त तत्वावधान में समाहर्ता, गया के समक्ष विशाल जन - प्रदर्शन किया गया

लोक समिति , छात्र - युवा संघर्ष वाहिनी और मजदूर - किसान समिति के संयुक्त तत्वावधान में समाहर्ता, गया के समक्ष विशाल जन - प्रदर्शन किया गया

गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा।

लोक समिति , छात्र - युवा संघर्ष वाहिनी और मजदूर - किसान समिति के संयुक्त तत्वावधान में समाहर्ता, गया के समक्ष विशाल जन - प्रदर्शन किया गया । हजारों की संख्या महिला , पुरुष ,  नौजवान प्रदर्शन में शामिल हुए। करीब १:३० बजे प्रदर्शन गांधी मैदान, गया से चल कर लोक समिति जिन्दाबाद, छात्र - युवा संघर्ष वाहिनी जिन्दाबाद, मजदूर - किसान - समिति जिंदाबाद, मगध विश्वविद्यालय में सत्र नियमित करो , बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो , भूदान की जमीन कि खरीद - बिक्री बंद करो , बसे हुए जमीन पर बासगीत पर्चा निर्गत करो , न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाओ । बिहार में एपीएमसी के मंडी पुनर्स्थापित करो, औरत के सहयोग बिना, हर बदलाव अथुरा है, औरत भी जिन्दा इंसान , नहीं भोग की वो सामान आदि नरों से गुंजायमान करते करीब २:१५ बजे समाहरणालय पहुंचा । समाहर्ता के प्रतिनिधि एडीएम कानून और व्यवस्था ने से शिष्टमंडल मिला। शिष्टमंडल ने १९ सूत्री से युक्त स्मार - पत्र सौंपा और बातें की । बातचीत बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। सारे बिन्दुओं पर बहुत ही संजीदगी से एडीएम ने बात को सुना और राज्य सरकार व केन्द्र सरकार से संबंधित मांगों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भेजने तथा गया जिला से संबंधित मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात पुनः गांधी मैदान पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। सभा में एडीएम से प्रतिनिधि मंडल की हुई बातचीत का ब्यौरेवार बताया गया । प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री कौशल गणेश आजाद, राष्ट्रीय संयोजक, लोक समिति, डॉ. मुन्द्रिका प्रसाद नायक , रामलखन भगत, बालेश्वर मांझी, कवीन्द्र प्रसाद सिंह, नाथुल पासवान, जगदेव सिंह, जिला अध्यक्ष , जेपी सेनानी , बिशुनधारी सुमन, जिला संयोजक , मजदूर - किसान समिति , पुतुल कुमारी , जिला अध्यक्ष, लोक समिति , श्रीमती मीरा देवी , सदस्य , संचालन समिति । प्रदर्शन में बोधगया, बाराचट्टी, डोभी, मोहनपुर, फतेहपुर, आमस , गुरुआ, परैया , टेकारी, वजीरगंज, मानपुर, इमामगंज , शेरघाटी प्रखंडों से अपने साधन से आये थे ।