सरस्वती पुजा मेला का फीता काट कर किया गया उद्घाटन

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सरस्वती पुजा मेला का फीता काट कर किया गया उद्घाटन

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत में सरस्वती पुजा के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले का उद्घाटन मधेपुरा लोक सभा के भावी प्रत्याशी राजद नेता डॉक्टर गौतम कृष्ण और सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर गौतम कृष्ण ने कहा की मेला आपसी मेल भाव को बढ़ाता है,इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रहता है। वहीं सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव ने बताया की जिस गांव और मुहल्ले में सामाजिक सदभाव बनी रहती है वहीं मेले का आयोजन होता है इसलिए यहां के सभी लोग धन्यवाद के पात्र है जिनके आपसी सहयोग से इतना बड़ा मेले का आयोजन किया जाता है। मेले को लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की इस पांच दिवसीय मेले में रात भर सामाजिक नाटक का मंचन किया जाता है जिसका लोग शांति पुर्ण तरीके से पुरा आनन्द उठाते हैं साथ ही 17/18 फरवरी को महिला एवम पुरुष पहलवानों द्वारा दंगल कुश्ती का आयोजन किया जाएगा जिसमें बिहार सहित अन्य राज्य के पहलवान भाग ले रहे हैं। मेले में बच्चों के लिए झूले का भी व्यवस्था किया गया है इसके अलावा सभी प्रकार के दुकानें भी लगाए गए हैं जहां लोग अपने जरुरत का सामान खरीद सके। मेले का समापन 19 फरवरी को किया जाएगा जिसमें भव्य तरीके से प्रतीमा का विसर्जन किया जाना है। मेले में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहते हैं।