नगर पंचायत सौर बाजार में बिना योजना बोर्ड का ही किया जा रहा है योजना का संचालन

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा

नगर पंचायत सौर बाजार में बिना योजना बोर्ड का ही किया जा रहा है योजना का संचालन

नगर पंचायत सौर बाजार के ब्रह्मस्थान परिसर में बिना योजना बोर्ड के ही कई लाख की लागत राशी  से फाइबर ब्लॉक बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। जिसको लेकर नगर पंचायत के अधिकारी मौन बनी हुई है। वहीं ब्रह्मस्थान परिसर के एक कोने में एक भवन का भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है जिसको लेकर भी किसी प्रकार का योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे यह पता चल सके की कितने रूपए की लागत राशी से और किस प्रकार से योजना का संचालन किया जाना है जिससे गुणवत्ता पुर्ण कार्यों का पता चल सके। इस बात की जानकारी जब नगर पंचायत सौर बाजार के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आरिफ खान से ली गई तो उन्होंने बताया की अभी नगर पंचायत कार्यालय से योजना का स्टीमेट नहीं बनाया गया है जिससे यह पता चल सके की कितने रूपए की लागत राशी से योजना का संचालन किया जाना है और स्टीमेट तैयार होते ही योजना बोर्ड लगा दिया जाएगा। वहीं योजना को लेकर कई लोगों ने बताया की इससे पहले भी कई कार्य को पूरा किया गया है लेकिन कहीं भी योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है। योजना के नाम पर सरकारी राशी का दुरुपयोग करने के लिए ऐसा किया जाता है जिसको लेकर नगर पंचायत कार्यालय सौर बाजार के अधिकारी द्वारा भी किसी प्रकार की जांच नहीं की जाती है।