आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सौर बाजार प्रखंड कार्यालय का लोग लगा रहे हैं चक्कर

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सौर बाजार प्रखंड कार्यालय का लोग लगा रहे हैं चक्कर

सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में इन दिनों आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसको लेकर कई लोगों ने बताया की जरूरी काम के लिए मात्र दो दिन का समय बच गया है लेकिन आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है जिससे हमलोग सरकारी लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसको लेकर जब आरटीपीएस कर्मी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की अंचलाधिकारी के स्थानांतरण हो जाने से परेशानी हो रही है क्योंकि नए अंचलाधिकारी तो योगदान ले लिए हैं लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक उसे किसी प्रकार का अधिभार नहीं दिया गया है जिससे उनके पोर्टल से किसी तरह का कार्य निष्पादन नहीं हो रहा है, उम्मीद है की मंगलवार से अंचलाधिकारी का पोर्टल काम करना शुरू कर देगा फिर सारी समस्या दुर हो जाएगी।