लाभार्थी सम्पर्क अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला हुई आयोजित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । आज भारतीय जनता पार्टी बनमा ईटहरी मंडल के मंडल मंत्री एवं कार्यक्रम सह संयोजक आनंत कुमार आनंद जी के आवास पर लाभार्थी संपर्क अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश तांती जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य उमेश सिन्हा जी उपस्थित थे, जिसमें मंडल सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक संजय यादव जी, मंडल उपाध्यक्ष उपेन्द्र भगत जी, जिला युवा मंत्री राजशेखर जी, मंडल युवा अध्यक्ष अमेरिकन शर्मा जी, शक्ति केन्द्र प्रमुख कृष्ण कुमार ईटहरी, सहुरिया के अश्वनी कुमार साह जी,महारस के दीपक भगत जी, वरुण यादव जी रसलपुर,सह प्रमुख देवेंद्र कुमार शर्मा जी रसलपुर,बुथ अध्यक्ष विजय कुमार जी, छोटे लाल पासवान जी,बरुण कुमार जी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं लाभार्थी संपर्क अभियान पर चर्चा हुई।