रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया महाविष्णु यज्ञ का विधिवत उद्घाटन
सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के हनुमान नगर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर चंदौर पुर्वी पंचायत के पुर्व मुखिया अवधेश कुमार, महंथ हनुमान दास त्यागी सहित अन्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत् उद्घाटन किया गया। यज्ञ को लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की 26 फरवरी तक चलने वाले महाविष्णु यज्ञ में अन्य राज्य से पहुंचे राष्ट्रिय स्तर के प्रवचन कर्ता द्वारा प्रतिदिन दिन के दो बजे से धार्मिक कथा सुनाया जाएगा साथ ही रात में रासलीला एवम रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बाहर से आने वाले सत्संग प्रेमी के लिए रहने एवम खाने का उचित प्रबंध किया गया है जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। महाविष्णु यज्ञ को सफल बनाने में अनिल कुमार, माखो यादव, ललन यादव, उतीमलाल यादव, शंभू यादव, कैलाश यादव, ब्रह्मदेव यादव सहित पुरे ग्रामीण जुटे हुए हैं।