बिहार के प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने सहरसा के नरेश कुमार साह को प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ महासचिव पद पर किया मनोनीत

बिहार के प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने सहरसा के नरेश कुमार साह को प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ महासचिव पद पर किया मनोनीत

सहरसा जिला के राष्ट्रीय जनता दल नेताओं ने प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के प्रति  आभार व्यक्त किया 

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने सहरसा जिला के सोनबरसा राज प्रखण्ड निवासी सह सक्रिय राजद नेता नरेश कुमार साह को सत्र 2022 - 2025 के पुनर्गठित कमिटी में व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनयन किया है। 
मालुम हो कि मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने लिखा है कि राजद के माननीय प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह से परामर्श के उपरांत बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है, जिसमें 2022 - 2025 के पुनर्गठित कमिटी में नरेश कुमार साह को महासचिव बनाया गया है। 
उन्होंने लिखा है कि अत: आशा है कि पार्टी संगठन को सुदृढ़ एवं धारदार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायेंगे तथा दल के संघर्षात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में अपना योगदान देंगे। 
ज्ञात हो कि मनोनीत व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राजद प्रदेश महासचिव नरेश कुमार साह ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, पूर्व मंत्री सह प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, एम एल सी अजय कुमार सिंह, प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता सहित सभी राजद के प्रदेश एवं जिला तथा प्रखण्ड पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सनद रहे कि वहीं प्रदेश व जिला के राष्ट्रीय जनता दल पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में सोनबरसा राज प्रखण्ड के राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, राजद नेता बिजेन्द्र यादव, सुधीर यादव, ललन यादव, चन्दन यादव, अरविन्द यादव, सुधीर सिंह, मनटून सिंह, श्यामबिहारी  केडिया, संजय विश्वास, मुनेश्वर विश्वास, अरुण विश्वास गंगा यादव, उपेन्द्र यादव, मसीर आलम, अनसार आलम, प्रहलाद यादव, पप्पू अंसारी, शिवम कुमार, महादेव सादा, मो० अल्लाउद्दीन, भैयाराम विश्वास, तारणी  सादा, तेजनारायण यादव पूर्व प्रमुख, अमरेन्द्र यादव, अमरेन्द्र भाष्कर, श्यामल किशोर झा, ननकू टुडू, मस्तान हेमब्रम, सुक्कन पाल, शिवनारायण साह, दीपनारायण रजक, नन्दलाल साह, श्यामसुन्दर महतो, विक्रम सिंह, मनोरंजन सिंह, चन्द्रशेखर यादव, पूर्व जिला पार्षद अरुण यादव, मनटून यादव, उपेन्द्र यादव, ब्रजकिशोर शर्मा, दिलो सादा, शियाशरण राम, सुरेश यादव, आदि नेता सामिल हैं।