सोनबरसा राज थाना परिसर में नव पद स्थापित थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार का मिलन समारोह कार्यक्रम एवं सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना परिसर में सरस्वती पूजा हेतु विधि व्यवस्था एवं नव पद स्थापित थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के साथ मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नव पद स्थापित थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था को कायम रखने हेतु जनता, जनप्रतिनिधियों एक सेतु का काम करता है और जब तक आप सभी का सहयोग नहीं मिलेगी पुलिस सुरक्षा कायम रखने में कभी भी सफल नहीं हो सकती है। फलस्वरूप मैं चाहुंगा कि आप सभी मुझे सहयोग करें मैं आपके साथ सुरक्षा व्यवस्था हेतु खड़ा ऊतरुंगा। कहीं भी कोई गलत गतिविधि देखने और सुनने में आता है तो मेरे मोबाइल फोन नंबर पर मोबाइल कर सूचना देने का काम करें । मैं फिर उसे देख लूंगा। वहीं थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने सोनबरसा नगर पंचायत के अध्यक्ष मनीष कुमार से कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में मुख्य मुख्य स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया जाए इससे अपराध और अपराधी नियंत्रण रखने और जांच पड़ता करने में आसानी होगा। जिसपर सोनबरसा नगर पंचायत के अध्यक्ष ने कहा कि इस पर शिघ्र अमल किया जाएगा।
ज्ञात हो कि बैठक को समाजसेवी अजय कुमार सिंह, सत्यदेव सिंह, मुन्ना सिंह, बद्री नारायण यादव, अधिवक्ता शलेन्द्र कुमार सिंह, राजद नेता सुधीर कुमार सिंह पूर्व उप प्रमुख कुमार मौवलेश सिंह, कांग्रेस पार्टी नेता सुरेन्द्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह, मो० असफाक आलम, राजद नेता चंदन यादव, जदयू नेता इंद्रदेव साह, राजद नेता अमर कुमार सिंह, पुटन सिंह, मो० हसिर उद्दीन, आदि दर्जनों जनता व जनप्रतिनिधियों ने शान्ति समिति की बैठक को सम्बोधित किया।