घटिया ईट के टुकड़े से किया जा रहा है सड़क निर्माण कार्य, प्रशासन है मौन

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

घटिया ईट के टुकड़े से किया जा रहा है सड़क निर्माण कार्य, प्रशासन है मौन

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक महादलित टोला बेलहा के समीप सड़क मार्ग निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिसमें केवल घटिया ईट के टुकड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है। सबसे मजेदार बात तो ये है की किस योजना से और कितने रुपए की लागत राशी से योजना का संचालन किया जा रहा है इसको लेकर किसी प्रकार का योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है ताकि किसी प्रकार के अनहोनी से बचा जा सके। सड़क मार्ग निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की जिस तरीक़े से घटिया ईट के टुकड़े से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है ये ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाएगा। अक्सर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को लेकर किसी प्रकार का योजना बोर्ड नहीं लगाया जाता है ये लगभग फैशन सा बनता जा रहा है जिससे साफ जाहिर होता है की विभागीय कार्रवाई नहीं होने से योजना का लाभ आमलोगों को सही तरीके से नहीं मिल पाता है, साथ ही योजना को लेकर कई लोगों ने बताया की आनन फानन में सड़क मार्ग पर पीसीसी ढलाई कर दिया जाएगा जिससे ये पता नहीं चल पाएगा की पीसीसी के नीचे घटिया ईट का प्रयोग किया गया है।