रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सौर बाजार में लोगों को कब मिलेगी जाम से मुक्ति
सौर बाजार थाना चौक पर वाहन चालक के मनमानी रवैया से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है जिससे लोगों को घंटों जाम से निकलने का इंतजार करना पड़ता है। कभी कभार यह माहोल पैदा हो जाता है की आवश्यक कार्य से जा रहे निजी वाहन चालकों के सामने भयंकर स्थिति पैदा हो जाती है। प्रायः देखा जाता है की ई रिक्शा चालक या टेम्पो चालक सवारी बैठाने के लिए जहां तहां अपने वाहनों को खरा कर देते हैं जिससे भारी वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है नतीजा होता है की जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं सवारी का इन्तजार कर रहे दर्जनों महीला ने बताया की यहां बस स्टैंड बना हुआ है जिससे यात्री एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए वाहन का इन्तजार करते रहते हैं लेकिन यहां बाथरूम की व्यवस्था नहीं रहने के कारण महीला यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम को लेकर कई यात्री ने बताया की सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लेने के वजह से रोड छोटा पर गया है जिससे कभी कभी वाहनों की जाम लग जाती है जब तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण नही हटाया जाएगा तब तक इसी तरह लोगों को जाम की समस्या से गुजरना होगा।