रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
मुखिया के मनमानी के विरुद्ध कई वार्ड सदस्य जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की किया मांग
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत के कई वार्ड सदस्य, पंचायत के मुखिया डेजी देवी पति बिजेंद्र यादव के मनमानी रवैया को लेकर सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी सहित कई वरीय पदाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की पंचायत के मुखिया डेजी देवी के पति बिजेंद्र यादव द्वारा मनमानी कर किसी भी वार्ड सदस्य एवम उपमुखिया को कोई भी बैठक, कार्यकारिणी ग्रामसभा और अन्य कार्यों में नहीं बुलाते हैं और उनका गलत हस्ताक्षर कर सरकार एवम विभाग को धोखे में रखकर कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। इसके अलावा मुखिया द्वारा जो भी पंचायत में कार्य किया गया है वो केवल कागज के पन्नो पर ही सीमट कर रह गया है जिसका अब तक किसी प्रकार का जांच नहीं किया गया है।पंचायत में सामुदायिक भवन बनाया गया है जिसे मुखिया द्वारा निजी आवास के रुप में उपयोग किया जाता है जिससे स्थानीय लोगों को सामुदायिक भवन का लाभ नहीं मिल पाता है। सामुदायिक भवन के मरम्मत के नाम पर भी सरकारी रूपए का दुरुपयोग किया गया है जो जांच का विषय है, इसके अलावा सामुदायिक भवन को निवास स्थान बनाए जाने पर सरकार द्वारा किराया वसूली किया जाए। साथ ही बताया है की दो पंचवर्षीय में मुखिया द्वारा जो भी योजना संचालित किया गया है उसका उच्चस्तरीय जांच पड़ताल होनी चाहिए जिससे श्वतः उनके कार्यों का पर्दाफाश हो जाएगा। इससे पहले भी पंचायत के गणमान्य लोगों द्वारा पंचायत के मुखिया द्वारा किए गए कार्यों का जांच का मांग उठाया गया था लेकिन प्रशासन द्वारा उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया जिससे पंचायत वासियों में मायूसी छाई हुई है।