शान्ति पुर्ण माहोल में मनाया जा रहा है सरस्वती पुजा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

शान्ति पुर्ण माहोल में मनाया जा रहा है सरस्वती पुजा

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र सहित पुरे प्रदेश में विद्या की देवी सरस्वती पुजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहीं कहीं इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसमें मनोरंजन के साथ साथ लोगों के लिए जरूरत का सामान भी उपलब्ध रहता है। इस बार के सरस्वती पुजा में सौर बाजार थाना एवम बैजनाथपुर पुलिस शिविर द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है जिससे लोग शांति पुर्ण माहोल में सरस्वती पुजा मना सके, इसके लिए लगातार दो दिनों से सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी अरमोद कुमार अपने दल बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर हरेक गति विधि पर ध्यान केंद्रित करते नजर आए। सरस्वती पुजा पंडाल में इस बार डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था इसके बावजूद भी लोग नहीं माने तो कहीं कहीं से डीजे को भी जब्त कर थाना में लगा दिया गया। शान्ति व्यवस्था को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की सरस्वती पुजा समापन के बाद प्रतीमा विसर्जन पर पुलिस की नजर बनी हुई है जहां किसी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।