मनौरी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में छ: दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही धार्मिक अनुष्ठान हुआ सम्पन्न

मनौरी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में छ: दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही धार्मिक अनुष्ठान हुआ सम्पन्न

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा नगर पंचायत के मनौरी चौक स्थित नवनिर्मित महावीर मंदिर ⛩ में बजरंबली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित 6 दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम का समापन शनिवार को भक्तिमय वातावरण एवं माहौल में सम्पन्न हो गया। 
मालुम हो कि आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत 19 फरवरी को कलशपूजन शोभा यात्रा के साथ आरम्भ हुआ था। 20 फरवरी को बजरंगबली का मूर्ति को गंगा जल से स्नान कराया गया। 21 फरवरी को बजरंगबली का मूर्ति में प्राणप्रतिष्ठा हेतु मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया। 22 फरवरी को रामायण पाठ किया गया। 23 फरवरी को अष्ठयामसंकिर्तन एवं 24 फरवरी को भगैत लोक गाथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार के शाम में भगैत लोक गाथा के समापन के साथ ही भक्तिमय वातावरण व माहौल में 6 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। 
ज्ञात हो कि उक्त 6 दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन समिति के अध्यक्षता कर रहे अजय कुमार सिंह, सचिव राजीव कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कोषाध्यक्ष पवन कुमार यादव, मंदिर ⛩निर्माण स्थल के भू-दाता इंद्रदेव साह, पवन यादव, सिकेन्द्र साह, वार्ड पार्षद गुड्डू यादव समाजसेवी गजेन्द्र कुमार, अमीर राम, सत्यनारायण पंजियार , मुन्ना यादव, प्रहलाद यादव, सुरज यादव, गजेन्द्र यादव, आदि समस्त नगर पंचायत सोनबरसा राज के ग्रामीणों ने कार्यक्रम में तनमन धन से सहयोग किया।