रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सभ्य समाज के निर्माण में संत्यसंग महत्वपूर्ण
सभ्य समाज के निर्माण में संत्यसंग का महत्वपूर्ण स्थान है संतों की संगति में आने से बुरे से बुरे व्यक्ति भी सभ्य बन जाते हैं और ईश्वर के प्रति उनकी लगन लग जाती है इसलिए संत्यसंग का कार्यक्रम समय पर हर गांव और बस्ती में होनी चाहिए उक्त बातें सौरबाजार प्रखंड के खजुरी पंचायत स्थित बजरंगबली स्थान में आयोजित चार दिवसीय रामचरितमानस महायज्ञ के दूसरे दिन सोनवर्षाराज प्रखंड के राम-जानकी ठाकुरबाड़ी मनियां के महंथ मिथिलेश बाबा ने प्रवचन के माध्यम से कहे. उन्होंने कहा जिस काम को यानी गलत लोगों को पुलिस और प्रशासन डांटे के सहारे भय दिखाकर सही करते हैं उस काम को संत अपनी अमृतवाणी के माध्यम से करते हैं.
इससे पहले इस रामचरितमानस महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंजीत यादव,प्रमुख प्रतिनिधि नूर आलम उर्फ लंबू,पंचायत,पूर्व समिति विनोद यादव और वार्ड सदस्य दिनेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. अतिथियों ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और लोगों में धार्मिक जागृति आती है .
इस चार दिवसीय महायज्ञ के आयोजन में स्थानीय ग्रामीण डॉ रामपुकार यादव,जयचंद्र यादव,भूषण यादव, अरुण कुमार, राममिलन यादव, रामबहादुर साह, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, रंजीत कुमार, और भ्रमणशील रामचरितमानस संत्यसंग गोष्ठी के सदस्य सोचिन्द्रर यादव, मनोहर यादव, राजकिशोर यादव, महेश्वरी पौद्दार, रामदेव यादव समेत सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है.