लुटपाट की योजना बना रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

लुटपाट की योजना बना रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सौर बाजार थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर लूटपाट की योजना बना रहे एक व्यक्ति को थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित भगवती स्थान से गिरफ्तार कर मंगलबार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस बल को भेजा गया जहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की भगवती स्थान रामपुर में पांच की संख्यां में युवक जुटे हुए थे जो लूटपाट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर अंधेरा का फायदा उठाकर चार भागने में सफल रहा वहीं एक को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 17 निवासी खुशिलाल मिस्त्री के पुत्र कर्मवीर कुमार के रुप में हुई है।गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर भागे हुए चार अन्य की पहचान कर ली गई है जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान में जुटी हुई है। इसके अलावा घटना स्थल से दो बाईक भी बरामद किया गया है।गिरफ्तार युवक के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।