रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सीएचसी सौर बाजार में एएनएम का हुआ सप्ताहिक बैठक आयोजित
सीएचसी सौर बाजार में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों पीएचसी में कार्यरत एएनएम और जीएनएम की सप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मी को निर्देश देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार ने बताया की टारगेट के अनुसार कार्य में किसी प्रकार का कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुरे सप्ताह में किए गए सभी कार्यों का प्रतिदिन ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करना अनिवार्य है। मौके पर BHM परीक्षित कुमार, BCM प्रमिला राय,BC piramal लवली कुमारी, दिनकर कुमार सहित सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजुद थे।