सीएचसी सौर बाजार में की गई फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सीएचसी सौर बाजार में की गई फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

सीएचसी सौर बाजार में शनिवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी नेहा कुमारी ने दवाई खिलाकर की, इससे पहले वे खुद दवाई का सेवन कर विधिवत शुरूआत की। इसको लेकर सीएचसी सौर बाजार के प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार ने बताया की इस रोग के कोई खास लक्षण नहीं है। सामान्य तौर पर बुखार, हाथ पैर में दर्द या सूजन रहता है। फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है जिसे हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है जिसमें एक पैर हाथी के पांव जैसे मोटा हो जाता है। ये रोग खास तौर पर आसपास में गंदगी रहने से ज्यादा होता है क्योंकि गंदगी रहने से उसमें मच्छर ज्यादा पनपता है और वही मच्छर के काटने से स्वस्थ व्यक्ति में संक्रमण बढ़ता है जिससे यह रोग होता है। इससे बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए साथ ही अपने आसपास साफ सफाई रखना चाहिए। इस रोग से बचने के लिए सरकार द्वारा साल में एक बार एमडीए की दवा घर घर जाकर मुफ्त में दी जाती है जो स्वास्थ्य कर्मी अपने सामने खिलाते हैं। मौके पर BHM परीक्षित कुमार,BCM प्रमिला राय,BC piramal लवली कुमारी के अलावा सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजुद थे। बताया गया की यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 27 फरवरी तक जारी रहेगा जिसमें दो साल से ऊपर के लोगों को यह दवा खिलाया जाना है, साथ ही गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं खानी है।