सोनबरसा राज थाना पुलिस ने विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु निकाला फ्लैगमार्च

सोनबरसा राज थाना पुलिस ने विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु निकाला फ्लैगमार्च

सरस्वती पूजा और 16 फरवरी को भारत बंद को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु निकाला गया फ्लैगमार्च

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज(सहरसा) (आससे) । सरस्वती पूजा एवं उक्त पूजा से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए तथा 16 फरवरी को भारत बंद कार्यक्रम को देखते हुए आज दिनांक 13 फरवरी के संध्या में सोनबरसा राज थाना पुलिस के द्वारा मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर निकाला गया फ्लैगमार्च, फ्लैगमार्च का नेतृत्व संयुक्त रूप से बीडीओ अरविन्द कुमार एवं सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के द्वारा किया जा रहा था। 
मालुम हो कि फ्लैगमार्च के द्वारा पुलिस यह संदेश दे रही थी कि मैं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सक्षम हूँ फलस्वरूप सरस्वती पूजा और 16 फरवरी को भारत बंद के दौरान यदि किसी भी असमाजिक तत्वों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की अशान्ति फैलाने की साजिश रची गई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
ज्ञात हो कि फ्लैगमार्च में चौकिदार, दफेदार , होमगार्ड जवान, बिहार पुलिस सशस्त्र बलों सहित पुलिस पदाधिकारियों आदि सामिल थे। इसी तरह से बसनही थाना और काशनगर ओ पी पुलिस के द्वारा भी फ्लैगमार्च निकाला गया।