रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
सहरसा पुलीस अधीक्षक द्वारा किया गया सौर बाजार थाना का औचक निरीक्षण
सहरसा पुलीस अधीक्षक हिमांशु कुमार द्वारा मगंलवार को सौर बाजार थाना का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान लम्बित कांडों की समीक्षा की गई साथ ही सभी अनुसंधान कर्ताओं को निर्देष दिया गया की जो भी लम्बित मामला है उसका त्वरित निष्पादन किया जाए ऐसा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। मौके पर बैजनाथपुर ओपी प्रभारी, पतरघट ओपी प्रभारी, पस्तपार पुलीस शिविर प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और पुलीस जवान मौजुद थे।