अज्ञात असमाजिक तत्वों ने किया आस्था से खिलवाड़ स्थानीय लोगों ने काटा बबाल
स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने समझा बुझा कर मामले को किया शांत टला विवाद
प्रशासन ऐसे तत्वों का पता लगाने में जुटी होगी कार्रवाई
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) । बिहार के सहरसा जिला मुख्यालय के सहरसा हटिया गाछी बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर में किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात में रामजी का झंडा में आग लगा दिया उक्त घटना के आक्रोश में स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी और सड़क जाम कर बबाल काटे। घटना कैसे घटी पता लगाने में जुटी प्रशासन
मालुम हो कि जैसे ही उक्त घटना की खबर स्थानीय प्रशासन को मिली, आनन फानन में सदर थाना पुलिस और वार्ड प्रतिनिधि दीपक कुमार और पिंटू सिंह सदर एसडीओ, सदर डीएसपी, डिप्टी मेयर गुड्डू हयात मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया। वहीं सहरसा जिला पदाधिकारी और आरक्षी अधिक्षक सहरसा ने भी घटना स्थल पर पहुँच मामले का किया तहकीकात एवं दोषी अज्ञात असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की दिया भरोसा, बोले गलती करने वाले बक्से नहीं जाएंगे।
ज्ञात हो कि इस तरह की घटना सहरसा जिला मुख्यालय में बराबर अज्ञात असमाजिक तत्वों के द्वारा किया जाता रहा है, ताकि सहरसा की राजनीति और वातावरण तथा आपसी भाईचारा में टूट पैदा हो। लेकिन स्थानीय नागरिकों और जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों की सुझबुझ से मामला टल जाया करती है।