रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली मारपीट, महीला सहित छः ज़ख्मी
सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 22 बैजनाथपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार को जमकर मारपीट चली जिसमें एक पक्ष के महीला सहित छः लोग ज़ख्मी हो गए जिसे सीएचसी सौर बाजार लाया गया जहां डॉक्टरों ने गहरा जख्म को लेकर मरहम पट्टी कर एवम दवाई दिया। घटना को लेकर ज़ख्मी रविन्द्र कुमार ने बताया की हम लोग अपने निजी जमीन में घर बना रहे थे इसी दौरान पड़ोस के अमरेश यादव, अमित कुमार, अंकित कुमार, कुलदीप यादव, काजल कुमारी सभी लाठी डंडे और रॉड से लैस होकर आया और मारपीट करने लगा। मारपीट की घटना में माला देवी, रविन्द्र कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रियांशु कुमार, ओकिल कुमार, फूलो देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए जिसे ईलाज के लिए सीएचसी सौर बाजार लाया गया है। ईलाज के बाद थाना में आवेदन देने की बात कही गई है।