भुमि विवाद से किसानों में है रोष किसानों को सिचाई हेतु नहीं मिल रही है बिजली:- चंदन कुमार
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
खगड़िया 5 फरवरी 2024
खेतो मे कही बिजली नहीं पहुँचा है आज भी डीजल पंप पर किसान आश्रित है, राजयकीय नलकुप् चौपट किसानो को कोई सिचाई का साधन नहीं है, उपर से जिला प्रसाशन भूमि विवाद उत्पन्न कर भूमि परिमार्जन मे ब्यापक धाँधली उत्पन्न कर दिया है किसान खासे परेशान हैं l
यह बात बिहार किसान मंच के मीडिया प्रभारी श्री चंदन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए कहा कि, पिछले दिनों चौथम मे किसान जन आक्रोश सभा भीषण शीत लहर में सफल रहा है इसकी समीक्षा बैठक तथा भावी आंदोलन को लेकर बिहार किसान मंच का बैठक 7 फरवरी को सन्हौली दुर्गा स्थान खगड़िया मे रखा गया है l