रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर तैयारी शुरु
बिहार के पुर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार के कोने कोने में जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं इसी क्रम में वे 28 फरवरी को मधेपुरा पहुंच रहे हैं जिसको सफल बनाने के लिए राजद कार्यकर्ता जोड़ शोर से जुटे हुए हैं, इसी को लेकर राजद के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप भी अपने समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार अभियान में जुटे हुए हैं। वे आज मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सौर बाजार में सभी लोगों के बीच इसकी जानकारी दे रहे थे। मौके पर राजद के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्री भोला प्रसाद यादव, प्रोफेसर उदय कृष्ण, प्रोफेसर मोहम्मद कलीम सहित दर्जनों राजद नेता शामिल थे।