पुलवामा में शहीद जवानों की याद में निकाला गया कैंडल मार्च, लोगों ने किया नमन और दी श्रद्धांजलि
इमामगंज। पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर आतंकी हमले की हमले की पांच बरसी पर बुधवार को इमामगंज में श्रद्धांजलि समारोह के साथ कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान लोगों ने शहीद जवानों की वीरता को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। छकरबंधा पंचायत मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद के नेतृत्व में इमामगंज डुमरिया मोड़ पर स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष से कैंडी मार्च निकाला गया। जो इमामगंज बाजार होते हुए गांधी मैदान के प्रांगण पहुंचकर लोगों ने शहीद जवानों को याद करते हुए मौन धारण का श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस दौरान भारत माता की जय और शहीद जवानों अमर रहे के नारों से पूरा इमामगंज बाजार गूंज उठा। वहीं इस संबंध में पूर्व सैनिक मनजीत कुमार ने बताया कि आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सेना को लेकर जाने वाले सीआरपीएफ जवानों के काफिले आत्मघाती हमला आतंकवादियों के द्वारा किया गया था। जिसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। आज पुलवामा हमले की शाहिद के समान में कैंडल मार्च निकालकर सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। वहीं मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद ने कहा कि देश के लोग उस दिन को कभी नहीं भूलेंगे।हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है। जवानों की शहादत को सदियों तक लोग याद रखेंगे। उनकी बहादुरी आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरणा देगीं। वहीं शुभम सिंह ने कहा कि आज हम सभी ऐसे वीर जवानों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए देश की आन बान सान की रक्षा का संकल्प लेते हैं उनकी शहादत पर हम सभी देशवासियों को गर्व है। उन्होंने लोगों से अपील क्या कि लोग वेलेंटाइन-डे की जगह पर आज के दिन शहादत के रूप में बनाया और वीर शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस मौके पर मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद, पूर्व आर्मी मनजीत कुमार, शुभम कुमार सिंह, चंदन बाबा, सुशांत पाठक, अनुराग पांडे, सुशील शर्मा, पिंकु खान, फरहान मुफती, जुगनू, मुकेश, बुला बाबा, उज्वल सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने सहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।