बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर सोनबरसा राज थाना परिसर में पुलिस - पब्लिक की एक बैठक हुआ आयोजित पुलिस अधिकारी ने लिए पांच प्रण और विस्तार से पांच प्रण के सम्बन्ध में किया चर्चा
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज थाना परिसर में बुधवार को एस आई अंजली भारती के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश पर अधिकारी एंव पुलीस जवान तथा पब्लिक को पांच प्रण के बारे में जानकारी दिया गया। जिसमें 100-75-30-20-0 यानी 100% में शिकायत या fir दर्ज कर वादी को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराना, महिला अपराध की सुनवाई से लेकर महिला पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा कार्रवाई करना ,महिलाएं डायल करें 112, गांव या मोहल्ला का अपराध सर्वेक्षण करना एवं नागरिकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ना, सभी संवेदनशील स्थानों का cctv से निगरानी, सक्रिय अपराधी की 24*7 निगरानी और 75% में टॉप 10 अपराधियों की गिरफ्तारी एवं हिंसक अपराधों का उद्वेदन ,75 दिनों में अनुसंधान का निष्पादन 30 मिनट में थाना पर नागरिकों को सेवा उपलब्ध कराना, 30 दिनों में जांच को पूर्ण करना एवं वादी को निःशुल्क प्रति उपलब्ध कराना, नागरिक सेवाओं जैसे चरित्र सत्यापन आदि को पूर्ण करना, 20 मिनट में आपातकालीन स्थिति में बिहार के हर हिस्से में डायल 112 की सुविधा लापता व्यक्तियों की सूचना पर पुलिस के पहुंचने का समय और अपराध की घटनास्थल पर पहुंचने के समय, 20 दिनों में न्यायालय से प्राप्त समन या वारंट का तमिला, जीरो टॉलरेंस में महिला अपराध के विरुद्ध ,रंगदारी के विरूद्ध, भ्रष्टाचार आधिकारिक पद के दुरुपयोग और अनुचित आचरण, पुलिस स्टेशन के खराब रखाव, वर्दी का अनुचित पहनावा से जुड़े सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पब्लिक को जानकारी दिए।
मालुम हो कि पुलिस पब्लिक बैठक में सोनबरसा राज थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी सहित पब्लिक में अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह,अधिवक्ता शलैन्द्र कुमार सिंह, प्रोफेसर गोपाल कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, सत्यदेव सिंह, इंद्रदेव साह, अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबन सिंह, वार्ड पार्षद गुड्डू यादव, सियाराम यादव, अशोक यादव, मोहम्द मशीर आलम, दर्जनों महिला जनप्रतिनिधियों, मुखिया प्रतिनिधि देहद, विराटपुर , आदि दर्जनों पब्लिक एवं जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकार उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि उक्त पुलिस सप्ताह दिवस की बैठक में पब्लिक और जनप्रतिनिधियों ने भी कई सवालों पर अपनी बिचार व्यक्त किया।