गया डोभी रोड टेकुना फॉर्म के समीप मोती बिल्ला रिसोर्ट का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बेलागंज विधायक सुरेंद्र यादव द्वारा फीता काटकर किया गया
गया संवाददाता
आशीष गुप्ता
गया - गया डोभी रोड टेकुना फॉर्म के समीप मोती बिल्ला रिसोर्ट का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बेलागंज विधायक सुरेंद्र यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर रिसोर्ट के प्रोपराइटर सुभाष यादव, नवीन यादव, गोरेलाल यादव सहित गया एवं बोधगया के कई गणमानय लोग उपस्थित थे। इस मौके पर मोती बिल्ला रिसोर्ट के प्रोपराइटर सुभाष यादव ने बताया कि आज मोती बिल्ला रिसोर्ट का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा फीता काटकर किया गया है। यह रिसोर्ट कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। हमारे रिसोर्ट में 4200 स्क्वायर फीट का हॉल, 10 रूम,1 डॉरमेट्री हॉल सहित पार्किंग की व्यवस्था है। उन्होंने गया के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि एक बार हमारे रिसोर्ट में आकर हमें सेवा करने का मौका दें। आज के समय में घर से बाहर बड़े-बड़े होटल रिसोर्ट में पार्टी लोग कर रहे है, हमारे यहां मीडियम वर्क के लोगों के लिए भी सस्ती किराए पर व्यवस्था की गई है। वही प्रोपराइटर नवीन यादव ने बताया कि हमारे रिसोर्ट में गया के लोगों की सुविधाओं को देखते हुए यह रिसोर्ट का निर्माण कराया गया है जिसमें पार्किंग की व्यवस्था है।