सौर बाजार प्रखंड के सभी पंचायतों में होगा समुचित विकास - प्रमुख नजमून निशा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार प्रखंड के सभी पंचायतों में होगा समुचित विकास - प्रमुख नजमून निशा

सौर बाजार प्रखंड प्रमुख नजमून निशा अपनी भावना व्यक्त करते हुए बताया की सौर बाजार प्रखंड के सभी पंचायतों का समुचित विकास होगा इसके लिए सभी पंचायतों के प्रतिनिधि को संकल्पित होकर जनता के हित के लिए आपसी वैरभाव से ऊपर उठकर पंचायत के विकास कार्यों पर एक जुट होकर काम करने की जरुरत है। बीते दिनों मेरे ऊपर कुछ बेबुनियाद आरोप लगाकर पंचायत के विकास कार्यों पर अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया था जिससे मुझे कोई तकलीफ नहीं है बल्कि हमे और हिम्मत मिला है की विकास कार्यों को कैसे आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त किया है, मैं भी चाहती हूं की हम सभी मिलजुल कर पंचायत के विकास कार्यों पर एक जुट होकर बैठक आयोजित कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए जिससे प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के लोगों को सरकारी योजना का समुचित लाभ मिल सके। अगर हमलोग एक जुट होकर नहीं रहेंगे तो ऐसे में अफसरशाही का कोप भाजन होना पड़ेगा और पंचायत विकास कार्यों से पीछा रह जाएगा और जनता से किए गए वादों को पूरा करने में हम सभी पीछे रह जाएंगे।