प्रतियोगिता परीक्षा कार्यक्रम में बिजयी प्राप्त छात्र छात्राओं को जन सुराज संस्था की ओर से दिया गया मेडल और प्रमाण पत्र

प्रतियोगिता परीक्षा कार्यक्रम में बिजयी प्राप्त छात्र छात्राओं को जन सुराज संस्था की ओर से दिया गया मेडल और प्रमाण पत्र

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज(सहरसा) । जन सुराज संस्था के द्वारा एम एच एम कालेज सोनबरसा राज के परिसर में आज 26 फरवरी 2024 को प्रतियोगिता परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूल तथा कोचिंग इंस्टिट्यूट संस्था के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। 
मालुम हो कि उक्त प्रतियोगिता परीक्षा कार्यक्रम में जीनियस कोचिंग इंस्टिट्यूट संस्था के 12 वीं के छात्र सुदर्शन कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत 12 वीं की छात्रा अंजली कुमारी तथा 10 वीं के छात्र बाबुल कुमार ने भी अव्वल स्थान प्राप्त किया। 
ज्ञात हो कि जन सुराज संस्था के द्वारा सभी बिजयी प्राप्त छात्र छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।