सौर बाजार में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काट कर किया उद्घाटन

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काट कर किया उद्घाटन

सौर बाजार के पुरानी हाई स्कूल खेल परिसर में रविवार से शुरू होने वाले सात दिवसीय सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। आज का क्रिकेट प्रतियोगिता सलखुआ मुबारकपुर और सिंहेश्वर के मनहोरा सुखासन के बीच खेला गया जिसमें सलखुआ मुबारकपुर के टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 11 चौका और 35 छक्के के मदद से 285 रन बनाए, जवाब में मनहोरा सुखासन की टीम 15.1 ओवर में 235 रन बनाकर आल आऊट हो गए। वहीं सद्भावना क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना और सचिव दिलीप दा के द्वारा मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सद्भावना क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में एम्पायर दीपक सन्नी मिस्टर अफरोज, कॉमेंटेटर राकेश कुमार और संतोष सोनू साथ ही साहिद अली द्वारा लाइव प्रसारण का दर्शकों ने खूब आनद उठाया। मौके पर कुमार आनंद, आरिफ खान सहित दर्जनों गणमान्य लोग के अलावा हजारों की संख्यां में क्रिकेट प्रेमी मौजुद थे।