जन सुराज पदयात्रा पहुंची सहरसा, ढोल-नगाड़ों के बीच सोनबरसा में प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत, सहरसा के सभी प्रखंडों से आए लोगों ने लगाए 'जन सुराज जिंदाबाद' के नारे








जन सुराज पदयात्रा पहुंची सहरसा, ढोल-नगाड़ों के बीच सोनबरसा में प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत, सहरसा के सभी प्रखंडों से आए लोगों ने लगाए 'जन सुराज जिंदाबाद' के नारे

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सहरसा:- जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर रविवार को खगड़िया से होते हुए सहरसा जिले में प्रवेश किया। इस दौरान कई जगहों पर फूलों की माला, अंगवस्त्र पहनाकर लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रशांत किशोर की पदयात्रा में बैंड, ढोल-नगाड़ों के साथ कई जगहों पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। जन सुराज पदयात्रा का स्वागत करने के लिए जिले के 10 प्रखंड से काफी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ भी देखने को मिली। जिले में प्रशांत किशोर ने लगभग 6 किलोमीटर तक पदयात्रा की। 

जन सुराज पदयात्रा के क्रम में 15वें जिला सहरसा पहुँचे प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर बीते 17 महीनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। 2 अक्टूबर 2022 को प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया से होते हुए सहरसा पहुंची है। आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर जिले के सभी प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जाएंगे।

5.8 किलोमीटर तक की पदयात्रा

प्रशांत किशोर ने पदयात्रा की शुरुआत देहद खेल मैदान से कर सोनबरसा महाराजा हाई स्कूल के मैदान तक पहुंचे। देहद से सोनबरसा बाजार, बजरंगबली मंदिर होते हुए देहद चिमनी के पास जनसंवाद किया, इस दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर इनका स्वागत किया।