रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो किया था वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सौर बाजार थाना क्षेत्र में सोसल मीडिया पर एक युवक का तस्वीर अवैध हथियार के साथ तेजी से वायरल हो रहा था जिस पर सौर बाजार थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की सुचना प्राप्त हुई थी की एक युवक का तस्वीर अवैध हथियार के साथ सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद वायरल तश्वीर की सत्यापन किया गया तो सही पाया गया जिसके बाद युवक की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के कांप पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर पांच गौरबगढ़ गांव निवासी मोहम्मद ईसाद के पुत्र मोहम्मद सलाउद्दीन के रुप में हुई है। पुछताछ के दौरान उनके बयान पर उसके घर के कमड़े के छज्जे पर रखा एक देशी मासकेट बरामद किया गया है साथ ही एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। उक्त युवक के विरुद्ध सौर बाजार थाना में कांड संख्यां 161/24 में आर्म्स एक्ट के तहत् दर्ज कर विधिसम्वत कार्रवाई की जा रही है।