रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम हड़ताल हुआ सफल
सौर बाजार :- संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन केन्द्र सरकार के किसान विरोधी मजदूर विरोधी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सौर बाजार के सभी दुकानों को बंद कराते हुए सभी व्यवसाय दुकानदारों ने सरकार के जनविरोधी नीतियों खिलाफ अपना अपना दुकान बंद कर भारत बंद को समर्थन किया जिसके उपरांत प्रदर्शकारी लोगों ने सोनवर्षा पतरघट सहरसा मुख्यमार्ग जिरो माईल चौक पर एक घंटा चक्का जाम किया वहीं परिक्षार्थियों विद्यार्थी को जाने आने में दिक्कत नहीं हो इसको देखते हुए चक्का जाम किया। जिसे कोई किसी विघार्थियों को दिक्कत नहीं आने दिया। चक्का जाम स्थल पर पहुंचे सौर बाजार थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने प्रदर्शन कारी से वार्ता कर जाम हटाया गया। दिल्ली जा रहे आन्दोलनकारी किसान से वार्ता करने, किसान मजदूर के सभी तरहों का कर्ज माफ करने,एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, श्रम विरोधी कानून को वापस लेने, मनरेगा में 600 सौ रुपए करने, सभी एसकीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मंहगाई पर रोक लगाने, सभी भुमी हिनों को वास के लिए 05 डी. मिल जमीन देने, किसान आन्दोलन में किसान के उपर से फर्जी एफआईआर को हटाने, लखीमपुर खीरी में आन्दोलन कारी शहिद किसान और एक पत्रकार के परिवार को उचित मुआवजा देने और भाजपा के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने उसके उपर हत्या के मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने, किसान मजदूर को वृद्धा पेंशन तीन हजार रूपया प्रति माह करने आदि मांगों को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन एवं चक्का जाम में शामिल किसान सभा, सीटू से जुड़े निर्माण कामगार यूनियन, आशा, ममता,टेम्पू चालक, एमडीएम रसोईया यूनियन ने आदि संगठन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए जिसके उपरांत प्रतिरोध मार्च निकालकर सौर बाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी कामों को थप किया। प्रदर्शन में शामिल किसान सभा प्रखंड अध्यक्ष केशव कुमार सचिव विघानंद यादव, जिला संयुक्त सचिव रमेश यादव सीटू नेता कुलानन्द यादव एमडीएम रसोईया यूनियन के जिला सचिव व्यास प्रसाद यादव आशा वर्कर यूनियन जिला मंत्री कुमारी ज्योति रानी, अमृता कुमारी प्रखंड अध्यक्ष,निलम कुमारी कोषाध्यक्ष, ममता संघ के अध्यक्ष सावित्री देवी, सुनीता देवी,रंजु देवी रिता देवी, आशा कुमारी सीमा, अर्पणा कुमारी,राणा कुमारी, सचिदानंद यादव,मोहन मुखिया,हिरा लाल यादव, अशोक यादव, निमार्ण कामगार के पवन सादा, जालेश्वर पासवान,बद्री राम,बिंदेश्वरी भगत,रामी यादव किसान सभा के नेता बलराम यादव, कमोखिय यादव,श्रवण कुमार,मो. कबीर नीतीश कुमार, आदि मौजूद थें।