रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा
बिहार पुलिस दिवस पर सौर बाजार थाना में अधिकारी ने लिए पांच प्रण
सौर बाजार थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में बिहार पुलिस दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश पर अधिकारी एवम पुलीस जवान को पांच प्रण के बारे में बताए जिसमें 100-75-30-20-0 यानी 100% में शिकायत या fir दर्ज कर वादी को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराना, महिला अपराध की सुनवाई से लेकर महिला पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा कार्रवाई करना ,महिलाएं डायल करें 112, गांव या मोहल्ला का अपराध सर्वेक्षण करना एवं नागरिकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ना, सभी संवेदनशील स्थानों का cctv से निगरानी, सक्रिय अपराधी की 24*7 निगरानी और 75% में टॉप 10 अपराधियों की गिरफ्तारी एवं हिंसक अपराधों का उद्वेदन ,75 दिनों में अनुसंधान का निष्पादन 30 मिनट में थाना पर नागरिकों को सेवा उपलब्ध कराना, 30 दिनों में जांच को पूर्ण करना एवं वादी को निःशुल्क प्रति उपलब्ध कराना, नागरिक सेवाओं जैसे चरित्र सत्यापन आदि को पूर्ण करना, 20 मिनट में आपातकालीन स्थिति में बिहार के हर हिस्से में डायल 112 की सुविधा लापता व्यक्तियों की सूचना पर पुलिस के पहुंचने का समय और अपराध की घटनास्थल पर पहुंचने के समय, 20 दिनों में न्यायालय से प्राप्त समन या वारंट का तमिला, जीरो टॉलरेंस में महिला अपराध के विरुद्ध ,रंगदारी के विरूद्ध, भ्रष्टाचार आधिकारिक पद के दुरुपयोग और अनुचित आचरण, पुलिस स्टेशन के खराब रखाव, वर्दी का अनुचित पहनावा से जुड़े सभी पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दिए। मौके पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, एसआई सुधीर सिंह,पुअनि स्वीटी कुमारी, गुड़िया कुमारी,B N कुशवाहा, आफताब आलम ,राघवेंद्र कुमार ,संदीप कुमार ,नरेंद्र सिंह, संजय कुमार, दयानंद ओझा, एसआई फिरोज आलम, मुंशी मुसाफिर यादव ,चंदन कुमार ,गोपी राम, फिलिप्स कुमार, संतोष कुमार, रविंद्र कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।