स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच के नाम पर किया जाता है खानापूरी

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच के नाम पर किया जाता है खानापूरी

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर शनिबार को स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर रजनीश कुमार एवम सहरसा जिला डीसीएम राहुल कुमार, डीपीसी बंदना कुमारी जांच के लिए पहुंचे जहां मूलभूत सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध है साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मी समय से प्रतिदिन आते हैं और सेंटर पर आने वाले मरीज का ईलाज कर उचित सलाह और दवाई देते हैं। वहीं सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में पीएचसी का ताला भी कभी कभार खुलते हैं जिससे लोगों को किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए सीएचसी सौर बाजार ही पहुंचना परता है।पंचायत में कई ऐसे पीएचसी है जहां मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव देखा जा रहा है जिससे वहां कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आते हैं जिससे लोगों को पंचायत स्थित पीएचसी का कोई लाभ नहीं मिल पाता है जिस पर स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी का नजर आजतक नहीं गया है। जिला या राज्य से स्वास्थ्य विभाग के कोई वरीय पदाधिकारी जांच के लिए आते हैं तो, वे वहीं जाते हैं जहां किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहती है। इससे साफ जाहिर होता है की पंचायत में बंद परे पीएचसी पर अगर वरीय पदाधिकारी का नजर परता तो वो निश्चित तौर पर चालू रहता और स्थानीय लोगों को चिकित्सा लाभ मिल पाता। मौके पर सौर बाजार सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक परीक्षित कुमार के अलावा सुहथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत दिनेश कुमावत, माधुरी कुमारी, दुलारी सोरेन मौजुद थे।