रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
लोडेड देशी कट्टा के साथ एक किशोर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा
सौर बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक लोडेड देशी कट्टा के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के समदा गांव से एक 17 वर्षीय युवक को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ निरुद्ध किया गया है जो विधि विवादित के श्रेणी में आता है। कांड दर्ज कर विधि संवत कार्रवाई करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।