बखरी गांव में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबीर सम्मेलन का किया गया आयोजन

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

बखरी गांव में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबीर सम्मेलन का किया गया आयोजन

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कबीर आश्रम बखरी गांव में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबीर सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन श्री श्री 108 छेदन बाबा सहित अन्य संत जन ने किया। मंच संचालन कॉमरेड नेता श्री ओम प्रकाश नारायण यादव के चली अध्यक्षता में सभी संत जन एवम छेदन बाबा ने संबोधित करते हुए बताया की आज मनुष्य सही गुरु के अभाव में अपने जिंदगी को सफ़ल नहीं बना पाते हैं क्योंकि वे आडंबर की चकाचौंध दुनियां में भटक जा रहे हैं जिससे वे असली गुरु को पहचानने में भूल कर बैठते हैं जिससे वे दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। वहीं सम्मेलन में पहुंचे समस्तीपुर से आचार्य श्री सुरेश साहेब, श्री दीपक साहेब, पूर्णियां के महंथ जयस्वरूप साहेब, वैशाली के संत श्री रामा शंकर साहेब, पूर्णिया के आचार्य श्री रतन स्वरूप साहेब, संत श्री अनूप साहेब, नेपाल के संत श्री उमा साहेब, मधेपुरा के भूपेंद्र साहेब, सहरसा के देवनारायण साहेब सहित दर्जनों साध्वी ने बताया की इस कलियुग में लोग असली गुरु के अभाव में ठोकर खा रहे हैं फिर भी वे संभल नहीं पा रहे हैं। सम्मेलन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य उदय यादव, नागेश्वर यादव, सोनेलाल यादव, गजेन्द्र यादव, पूर्व वार्ड सदस्य रामबिलाश यादव, राजेन्द्र यादव, सुरेश यादव, चंदेश्वरी यादव, जोगिंदर यादव,चंद्र किशोर यादव, सरोज सर सहित पुरे ग्रामीण जुटे हुए थे। बताया गया की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबीर सम्मेलन में भाग ले रहे सभी संत जन सहित आने वाले सत्संग प्रेमी के लिए रहने खाने की उचित व्यवस्था की गई है। अखिल भारतीय कबीर सम्मेलन का समापन बुधवार को किया जाएगा। तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबीर सम्मेलन को लेकर पंचायत के पुर्व मुखिया प्रतिनिधि अनिमेष कुमार ने बताया की हमारे पंचायत का सौभाग्य है की सैकड़ों के संख्यां में संत जन पधारे हैं जिसके आशीर्वाद से पुरे पंचायत वासियों को सुख शांति की प्राप्ति होगी।