ख़बर सुनते ही बीमार पत्रकार से मिलने पहुंचे जदयू नेता अमर यादव


समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

ख़बर सुनते ही बीमार पत्रकार से मिलने पहुंचे जदयू नेता अमर यादव

सौर बाजार प्रखंड एवम जिला रिर्पोटर मिथिलेश कुमार का सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ गया जिसे आनन फानन में सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने ईलाज कर उचित सलाह दे कर घर भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जदयू नेता अमर यादव, सौर बाजार प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नूर आलम उर्फ लंबू सहित दर्जनों लोग मिलने पहुंचे जहां सभी ने पत्रकार के जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना किए। घटना को लेकर पत्रकार मिथिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की खबर संकलन के लिए कांप बाजार जा रहे थे इसी दौरान अचानक सौर बाजार के मछली बाजार से थोड़ा पूरब जाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई जिससे बाईक चलाना मुश्किल हो गया संयोग से मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि डीलर संतोष पासवान के सहयोग से सीएचसी सौर बाजार ले जाया गया जहां सुचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इस दुख की घड़ी में मिलने पहुंचे सभी का पत्रकार ने आभार जताया है।