रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा।
बैजनाथपुर पुलिस भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स से भरा ट्रक को किया जब्त, दो गिरफ्तार
बैजनाथपुर पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुए प्रतिबंधित कोरेक्स से भरा ट्रक को जब्त कर दो तश्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मामले की जानकारी देते हुए बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी अरमोद कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की सोनवर्षा राज के तरफ से एक ट्रक आ रहा है जिसमे प्रतिबंधित कोरेक्स भारी मात्रा में लोड किया हुआ है जिसे बैजनाथपुर चौक के समीप धर्म कांटा के पास वाहन जांच के दौरान जब्त कर लिया गया। मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान वैशाली जिले के महुआ निवासी अमरेश साह के पुत्र नीरज कुमार और रमेश शर्मा के पुत्र राजा कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है की ट्रक पटना में लोड हुआ था जिसमें से कुछ रास्ते में भी डिलीवरी की गई है और सहरसा के लिए रवाना होने वाला था। जब्त प्रतिबंधित कोरेक्स 800 बोतल बताया जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।