जिलाधिकारी सहरसा श्री वैभव चौधरी आई०ए०एस० द्वारा प्रेक्षा गृह में किशोर न्याय अधिनियम,पॉक्सो तथा बाल संरक्षण से संचालित योजनाओं पर आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया गया

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा

 जिलाधिकारी सहरसा श्री वैभव चौधरी  आई०ए०एस० द्वारा प्रेक्षा गृह में किशोर न्याय अधिनियम,पॉक्सो तथा बाल संरक्षण से संचालित योजनाओं पर आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम  का दीप जलाकर उद्घाटन किया  गया। 
जिला बाल संरक्षण इकाई,सहरसा द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में किशोर न्याय नियमावली के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी हितधारकों को बुलाया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि किस प्रकार से आज के कार्यशाला बाल हितों के मुद्दों को सुलझाने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय है जिसके व्यवहारिक रूप को समझने की जरूरत हितधारकों सहित सभी लोगों को है। पॉक्सो एवं दत्तकग्रहण के प्रक्रियाओं पर भी जिलाधिकारी ने सभी लोगों को कई जानकारियाँ दी।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रुप में पटना  से अजय कुमार व विवेक कुमार आये थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक,जिला बाल संरक्षण इकाई,सहरसा शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने किया।