सहरसा जिला के नव पद स्थापित आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने किया सोनबरसा राज थाना का औचक निरीक्षण

सहरसा जिला के नव पद स्थापित आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने किया सोनबरसा राज थाना का औचक निरीक्षण

औचक निरीक्षण के दौरान बिना वर्दी में रहे कर्मीयों को लगाए फटकार, बोले ट्यूटी के दौरान रहें वर्दी में वरना होगी कार्रवाई

सोनबरसा राज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष लाला कुमार को दिया कई आवश्यक दिशा निर्देश

फरियादियों का फरियाद सुन शिघ्र कार्रवाई करने की दिया निर्देश, नियमित गस्ती करने पर दिया विशेष निर्देश

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। बिहार के नव पद स्थापित सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने सोनबरसा राज थाना का किया औचक निरीक्षण दिया कई दिशा निर्देश। 
मालुम हो कि नव पद स्थापित सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने जैसे ही सोनबरसा राज थाना औचक निरीक्षण करने के लिए प्रवेश किया थाना में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला और पुलिस पदाधिकारी से लेकर चौकिदार तक जैसे पौशाक में थे सभी उपस्थित हो गये। उस दौरान आरक्षी अधिक्षक ने कड़े लहजे में कहा कि वर्दी में रहिये वरना होगी कार्रवाई। फिर वह सोनबरसा राज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष लाला कुमार से पुलिस पदाधिकारी की संख्या, गस्ती दल की समय सारणी, वाहनों की नियमित रूप से जांच पड़ताल आदि की जानकारी लिया। 
उन्होंने लंबीत मामलों का निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाये रखने, शराब तस्करों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करने व फरियादियों की समस्या को सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने का भी दिशा निर्देश दिया। 
सनद रहे कि सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने सोनबरसा राज थाना परिसर, महिला व पुरुष हाजत, थाना भवन, वैरेक, सिरिस्ता, पुलिस पदाधिकारी व अन्य कर्मियों के लिए आवंटित आवास सहित अन्य जगहों का भी जायजा लिया। 
ज्ञात हो कि औचक निरीक्षण के दौरान एस आई सुशील चौधरी, रंजन सिंह, प्रदीप कुमार, रुपचन्द्र उरांव, अंजली भारती सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।