सहरसा विधान सभा के जनता की है पुकार,देवानंद यादव एक बार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सहरसा विधान सभा के जनता की है पुकार,देवानंद यादव एक बार

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रोता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवानंद यादव विगत कई महीनों से लगातार सहरसा विधान सभा क्षेत्र के दौरा कर जनता के दुख दर्द को बांटते नजर आ रहे हैं इससे साफ जाहिर होता है की वो अपने राजनीति कैरियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं। प्रायः देखा जा रहा है की पूरे विधान सभा क्षेत्र के गली गली, मोहल्ले जाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का भी वितरण कर चुके हैं। जब इन सारी बातों की जानकारी उनसे लिया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में बताया की सहरसा विधान सभा के जनता को सभी जन प्रतिनिधि ने अपना काम निकाल कर जनता को ठकने का काम किया है। कोई भी जन प्रतिनिधि हो वो केवल अमीर लोगों के घर पहुंच कर शादी विवाह समारोह में शामिल होकर सेल्फी लेने का काम किया है इसके अलावा कोई प्रतिनिधि नहीं है जो गरीब और निःसहाय लोगों के निधन पर उनके घर पहुंचकर आर्थिक सहायता राशि या सहानुभूति प्रदान किया है। फिलहाल बढ़ते ठंड को लेकर गरीब और निः सहाय लोग कांप रहे थे उनके घर में खाने के लिए कुछ भी नहीं था ऐसे में वे अपने शरीर को ढकने में असमर्थ थे जो हालात देखकर मुझसे रहा नही गया किसी तरह अपने आप को व्यवस्थित होकर हजारों लोगों के बीच कंबल वितरित किया। जितना बन पा रहा है उतना सेवा कर रहा हूं आगे सहरसा विधान सभा के जनता की मर्जी है अगर वे अगले विधान सभा चुनाव में मेरे हाथ को मजबूत करते हैं तो हम जनता की सेवा इस कदर करेंगे की किसी जन प्रतिनिधि को सहरसा विधान सभा से चुनाव लड़ने के लिए सोचना परेगा। इस बीच वे सहरसा विधान सभा के चंदौर पुर्वी पंचायत में आम लोगों से रु बरु करते नजर आए।