सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोंउल्लास पूर्वक मनाया गया सरस्वती पूजा व सिरपंचमी पर्व
शान्ति पूर्ण रूप से पर्व सम्पन्न करवाने हेतु प्रशासन व पुलिस प्रशासन रही चौकस
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रमीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजा व सिरपंचमी पर्व के अवसर पर जहाँ एक ओर माँ सरस्वती देवी की मूर्ति पूजा कार्यक्रम छात्र छात्राओं सहित लोगों ने हर्षोंउल्लास पूर्वक मनाया वहीं वसंतपंचमी के आगमन पर किसानों ने सिरपंचमी पर्व हल बैल व ट्रैक्टर को चला कर नये फसल की आगमन हेतु पूजा अर्चना किया।
मालुम हो कि सरस्वती पूजा व सिरपंचमी पर्व को शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न करवाने को लेकर प्रशासनिक तैयारी काफी चौकस दिखा, विभिन्न सड़क मार्गों में पुलिस की गस्त तेज देखा गया, कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना समाचार प्रेषण तक नहीं है।
ज्ञात हो कि सरस्वती पूजा के अवसर पर विभिन्न प्राईवेट स्कूल और सरकारी स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जहाँ लोगों ने भरपूर आनन्द लिये।