गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
लिंगुआ फ्रेका आवासीय विद्यालय के डायरेक्टर सह प्रिंसिपल संतोष कुमार सिंह से रंगदारी माँगने के मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं
गया जिले में आये दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ते जा रहा है। बीते 29 जनवरी के गुरारू थाना क्षेत्र के गुरारू रफीगंज रोड में स्थित लिंगुआ फ्रेका आवासीय विद्यालय के डायरेक्टर सह प्रिंसिपल संतोष कुमार सिंह से रंगदारी माँगने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल संचालक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोच थाना क्षेत्र के शंकर बिगहा गांव के रहने वाले गया जिला युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष शंभू सिंह सहित आठ लोगों ने करीबन 12:00 बजे मेरे विद्यालय में आते हैं और फिरौती की मांग करते हैं फिरौती न देने पर सभी लोगों ने मारपीट करते हुए खींचकर रेलवे लाइन के किनारे ले गए हैं और हत्या करने की धमकी दी जिसका विरोध करने पर हमारे विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को गाली क्लोज करते हुए वक्तसुलिकि किया है जो उक्त सारी घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। साथी उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर स्थानीय थाना को लिखित आवेदन के साथ सूचना दिया है। जिसमें शंभू सिंह सहित आठ अन्य अपराधियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 386/34 सहित अन्य विभिन्न धाराओं में कांड संख्या 11/2024 दर्ज कर लिया गया है लेकिन गौरतलब है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने मीडिया के जरिए वरीय पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया है कि इस पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए।