गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
आई एच आर सी सी फारम की गया जिला टीम ने स्पाट जांच कर मामले को लाया धरातल पर
गया (बिहार) । आज दिनांक 12-01-2024 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच के जिला कार्यालय गया में दर्ज केस संख्या- 08/2024 की जांच की गई । जिसमें प्रथम पक्ष(X) ग्राम मानपुर, पोस्टऑफिस बुनियादगंज, पुलिस स्टेशन मुफसिल, जिला गया,बिहार का निवासी है। तथा द्वितीय पक्ष(Y) ग्राम परैया, पुलिस स्टेशन परैया, जिला गया, बिहार का निवासी है। मामला ये था की x व्यक्ति सोनार है जो सोने चांदी के गहने की दुकान चलाता है इस व्यक्ति से y व्यक्ति जो की उसका भी दुकान है सोने चांदी के गहने की,y व्यक्ति ने x व्यक्ति से कुछ सोना आज से 2 साल पहले लिया था जो की उसकी कीमत( करीब दो लाख पंद्रह हजार रूपये) के आसपास था लेकिन y व्यक्ति के अंदर बेईमानी की नियत आ गई और वो x व्यक्ति को पैसे देने के बदले बहाना बनाता चला गया। X व्यक्ति के द्वारा जब भी पैसा मांगा जाता तो y व्यक्ति ये बोलकर टाल देता की कल देता हूँ ,एक महीने बाद देता हूँ आदि। यही बात बोलते बोलते y व्यक्ति आज 2 साल से भी ज्यादा तक टाल मटोल करता रहा। मामले की जांच IHRCC FORUM के गया की टीम द्वारा दिनांक 12-02-2024 को किया गया तो y व्यक्ति पर लगाए गए सारे आरोप सत्य साबित हुए इस बात की पुष्टि y व्यक्ति ने खुद किया । चूंकि y व्यक्ति स्पॉट पर मौजूद नहीं पाया गया इसलिए उनसे फोन पर परैया थाना के SHO द्वारा बातचीत किया गया तो y व्यक्ति के द्वारा ये बोला गया की मैं 2 दिन के अंदर अपना सारा बयान परैया थाना को दूंगा की कितना पैसा बाकी है और कब देना है। Ihrcc forum की टीम को जांच के दौरान परैया पुलिस स्टेशन के द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया गई। Ihrcc forum की टीम द्वारा केस की एक कॉपी थाना को सौंपते हुए ये आग्रह किया गया की इस मामले की अच्छे से छान बीन कर x व्यक्ति को y व्यक्ति के द्वारा सारा पैसा दिलवाया जाय। परैया थाना के द्वारा ihrcc forum की टीम को सुरक्षा प्रदान करने के साथ साथ ये भी कहा गया की हम इस मामले को जल्द ही सुलझा कर रिपोर्ट Ihrcc forum की टीम को सौंपेंगे। इस जांच टीम में Ihrcc forum की टीम शामिल रहे, 1. Senior Executive member of Bihar सह ACC हेड गया - राहुल कुमार सिंह, 2. Executive Member of Bihar सह जिला सचिव गया - पंकज कुमार शर्मा, 3. WEC जिला अध्यक्ष गया - सिमरन प्रवीण, 4. WEC (Sc|St) हेड गया।