भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स एवम विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स एवम विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

सौर बाजार थाना क्षेत्र से दो युवक को प्रतिबंधित कोरेक्स एवम विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की मंगलवार की संध्या गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई तो थाना क्षेत्र के भपटीया अर्राहा गांव निवासी रामनारायण यादव के पुत्र मनीष कुमार और दिलखुश कुमार को 1000 प्रतिबंधित कोरेक्स,375 एमएल के 30 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है साथ ही दो बाईक भी जब्त किया गया है जिसमें एक अपाची और एक स्प्लेंडर है। दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत सहरसा भेजा जा रहा है।