रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
जिलाधिकारी,सहरसा, श्री वैभव चौधरी,आई.ए.एस. की अध्यक्षता में कार्यालय वैश्म में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गई। सर्वप्रथम सहरसा जिला का माह फरवरी 2024 में खाद्यान्न वितरण में राज्य स्तर पर 25 वां स्थान प्राप्त करने के कारण अगले माह में जिला का रैंक उपर लाने हेतु निदेशित किया गया। सौरबाजार के सहायक गोदाम प्रबंधक को दिनांक 10.03.2024 तक वितरण पूर्ण करने तथा सहायक गोदाम प्रबंधक, नवहट्टा से प्राप्त सूचना के आलोक में नवहट्टा गोदाम में बिजली कनेक्शन लगाने हेतु विभाग से पत्राचार एवं सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, सहरसा को दिया गया। सौरबाजार बाजार एवं कहरा प्रखंड में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण में विलम्ब के लिए सहायक गोदाम प्रबंधक, सौरबाजार एवं कहरा से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण पूछने का निदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहरसा को दिया गया। माह जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक MDS IO से संबंधित ब्यौरा Total SIo Generate 847 के आलोक में Total SIO Generate 846 रहने तथा शेष बचे खाद्यान्न के संबंध में MDM के BRP से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश Dso को दिया गया। श्री हरिशंकर चौधरी एवं श्री अजय कुमार, मुख्य परिवहन अभिकर्ता द्वारा माह जनवरी, 2024 में एग्रीमेन्ट के अनुसार आनलाईन प्रदर्शित वाहन एवं उपलब्ध वाहन की संख्या कम रहने के फलस्वरूप पत्रांक 104/आ0, दिनांक 02.02.2024 द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने के लिए पुनः स्पष्टीकरण पूछने का निदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। एस0आई0ओ0 डिस्पैच में परेशानी के संबंध में जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, सहरसा से स्पष्ट मंतव्य के साथ कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। सभी आपूर्ति निरीक्षक/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से ससमय प्राप्त करने तथा उक्त निरीक्षण टिप्पणी का अवलोकन करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निदेष जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। सभी आपूर्ति निरीक्षक/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अधिनस्थ प्रखंड के सभी पंचायतों में अनुश्रवण समिति की बैठक 100 प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, सहरसा एवं आई0टी0 मैनेजर श्री सुनिल कुमार से मार्जिन मनी भुगतान की प्रगति एवं शेष बचे राशि के भुगतान के संबंध में कृत कार्रवाई संबंधी स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह डी0पी0ओ0 सहरसा द्वारा भ्रामक प्रतिवेदन देने के लिए स्पष्टीकरण की मांग तथा कहरा, सत्तरकटैया, सौरबाजार एवं सोनवर्षा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अधीनस्थ प्रखंड के MDM की जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। सभी गोदामों पर कार्यरत मजदूरों द्वारा शराब सेवन की औचक निरीक्षण/जांच कराने हेतु उत्पाद अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को दिया गया साथ हीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी समय-समय पर गोदाम की जांच करने का निदेश दिया गया। सभी आपूर्ति निरीक्षक/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अधीनस्थ प्रखंड के किरासन तेल थौक विक्रेता के प्रतिष्ठान की जांच प्रत्येक माह करने तथा प्रतिवेदन से जिला पदाधिकारी महोदय एवं अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहरसा/अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, सहरसा/जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहरसा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के प्रतिनिधि/जिला समन्वयक, विजन टेक/जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के सदस्य एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।