रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
भारतीय डाक विभाग द्वारा किया गया एक दिवसीय शिविर का आयोजन
भारतीय डाक विभाग द्वारा शनिवार को सौरबाजार प्रखंड के चंदौर पुर्वी पंचायत के घोघन स्थान स्थित पंचायत कार्यालय परिसर में लगाए गए एक दिवसीय शिविर में सैकड़ो लोगों ने डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ साथ अपना काम निष्पादन करवाया. डाक निरीक्षक राजेश कुमार राजू के देखरेख में संचालित इस शिविर में 0 से 5 वर्ष के 35 बच्चों का नया आधार कार्ड बनाया गया 45 लोगों का पीओएसबी खाता और 10 लोगों का आईपीपीबी खाता खोला गया 5 बालिकाओं का सुकन्या योजना खाता खुलवाया गया साथ ही 15 लोगों का आधार मोबाइल अपडेट करने के साथ साथ अन्य कई कार्य निष्पादित किए गए. डाक निरीक्षक ने बताया कि डाक विभाग द्वारा अब इसी तरह पंचायत में शिविर लगाकर लोगों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कामों का भी निष्पादन किया जाएगा. इससे पहले शिविर का शुभारंभ स्थानीय मुखिया मीरा कुमारी द्वारा किया गया था. मौके पर डाक विभाग के कर्मी के अलावा चंदौर पुर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार, पोस्ट मास्टर अरविन्द यादव, संजय यादव, शंभू यादव, उदय कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजुद थे।