मध्याह्न भोजन में बच्चों को नहीं दिया जाता है खाने में अंडा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा 


मध्याह्न भोजन में बच्चों को नहीं दिया जाता है खाने में अंडा

मामला है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत स्थित बेलदारी रघुनाथपुर  के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय की जहां एनजीओ द्वारा दी रही मध्याह्न भोजन में बच्चों को खाने के लिए मीनू में अंडा शामिल नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया की कई बार एनजीओ संचालक को बताया गया है की बच्चों को मिलने वाले भोजन में अंडा शामिल किया जाए लेकीन उनके द्वारा अनसुना कर दिया जाता है। बताया जा रहा है की मध्याह्न भोजन में बच्चों को 17 फरवरी तक भोजन के साथ खाने के लिए अंडा दिया जाना है मगर ऐसा नहीं हो रहा है जिससे बच्चों में मायूसी छाई हुई है। इसको लेकर जब सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी नेहा कुमारी से पुछा गया तो उन्होंने बातों को टालते हुए नजर से बताया की इसकी जानकारी जिला के वरीय पदाधिकारी को कई बार दी गई है जब उनके द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है तो इसमें मेरा क्या दोष है। ऐसे में देखने वाली बात साबित हो रही है की सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विद्यालय जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।